फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand assembly election Rajnath Singh says We are going to build a grand temple of Lord Ram

पहले पार्टियां उड़ाती थीं भाजपा के घोषणापत्र का मजाक, अब मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता: राजनाथ

Sun, 01 Dec 2019 02:50 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Dec 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand assembly election Rajnath Singh says We are going to build a grand temple of Lord Ram
चुनावी जनसभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के तमाम नेता राज्य में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी देश के रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह भी बोकारो पहुंचे। सिंह ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम रामलला के जन्मस्थान पर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे। 

विज्ञापन



राजनाथ सिंह ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम रामलला की जन्मभूमि पर भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं, जैसा कि हमने हर घोषणा पत्र में वादा किया था। कुछ पार्टियां इस वादे पर हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। कोई भी भाजपा के प्रधानमंत्री, मंत्रियों या मुख्यमंत्रियों पर उंगली नहीं उठा सकता है कि वे भ्रष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि हम देश के सभी राज्यों में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करेंगे। प्रत्येक भारतीय को यह जानने का अधिकार है कि उनकी भूमि में अवैध अप्रवासी कौन हैं। कुछ दलों को इसमें भी हमारी गलती लगती है, वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं।
पार्ल ने दर्ज की 128% की उत्पादकता: जेपी नड्डा
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। राज्य के चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि हमारे सरकार के तहत, पार्ल ने पिछले सत्र में 128% की उत्पादकता दर्ज की। लोकसभा ने रात में 10 बजे तक काम किया। 200 बिल पेश किए गए, जिनमें से 40 महत्वपूर्ण बिल जिनमें तीन तालक, एनआईए संशोधन और यूएपीए संशोधन विधेयक पारित किया गया था।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed