फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand assembly election PM Narendra Modi at a public meeting in Dhanbad

पीएम मोदी बोले- नागरिकता बिल को लेकर कांग्रेस असम-त्रिपुरा में आग लगा रही है

Thu, 12 Dec 2019 03:23 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: अजय सिंह Updated Thu, 12 Dec 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
jharkhand assembly election PM Narendra Modi at a public meeting in Dhanbad
धनबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों का शोषण हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण से पूर्व चुनावी सभा के लिए धनबाद के वरवड्डा पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी नागरिकता संशोधन विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान में दलितों पर अत्याचार हुआ। मंदिर, चर्च आदि पूजाघर तोड़े गए यहां तक की घर झोपड़ी तक छीन लिए गए। पीएम ने कहा कि मैं पूर्वी भारत के हर राज्य, हर जनजातीय समाज को आश्वस्त करना चाहता हूं कि असम सहित नॉर्थ ईस्ट के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं, वहां की संस्कृति, उन्हें संरक्षण देना और समृद्ध करना भाजपा की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी असम के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी उनके अधिकार को नहीं छीन सकता है। कांग्रेस और उसके साथी पूर्वोत्तर में भी आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहां भ्रम फैलाया जा रहा है कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग आ जाएंगे। जबकि ये कानून पहले से ही भारत आ चुके शरणार्थियों की नागरिकता के लिए है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की यही राजनीति है जिसके कारण सात दशक बाद भी भारत के समाज में अनेक नई मुश्किलें आती हैं दरारे पड़ जाती हैं, दरारें दिखने लगती हैं। कांग्रेस की हमेशा से ये रणनीति रही है कि मुश्किल फैसलों को टालते रहो, उस पर राजनीति करते रहो। कांग्रेस के इरादे और कारनामे इसी के साथ ये स्थिति पैदा हुई है। कांग्रेस के साथ जेएमएम और राजद और बचे-खुचे वामपंथी जैसे इनके सहयोगी हमेशा यही करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपनी राजनीति के बारे में सोचा है। राष्ट्रहित और राष्ट्रनीति के बारे में सोचने में उनको बड़ी देर लग जाती है। कांग्रेस ने देश में एक विचित्र राजनीतिक माहौल बनाया था, जिसके कारण घोषणापत्रों पर, नेताओं के वादों पर देशवासियों का भरोसा उठ गया था। लोगों को लगने लगा था कि नेता चुनाव के दौरान घोषणाएं करते हैं और फिर भूल जाते हैं। पीएम ने कहा कि बीते 6 महीने में जितने भी फैसले लिए गए हैं इनमें से अनेक ऐसे थे जो दशकों से लटके हुए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed