{"_id":"5dd94b598ebc3e54ad7173db","slug":"jharkhand-assembly-election-pm-modi-rajnath-smriti-irani-to-address-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव : पीएम मोदी समेत तीन बड़े नेता इस सप्ताह करेंगे रैली, कल पहुंचेंगे राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव : पीएम मोदी समेत तीन बड़े नेता इस सप्ताह करेंगे रैली, कल पहुंचेंगे राजनाथ
Sat, 23 Nov 2019 09:01 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क अमर उजाला, रांची
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसका अंदाजा भाजपा के बड़े नेताओं का झारखंड पहुंचने से लगाया जा सकता है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाल्टनगंज तथा गुमला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी तथा सांसद रवि किशन भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में पलामू और गढ़वा जिलों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के कार्यक्रम विभाग के सदस्य विनय जायसवाल ने बताया कि राजनाथ रविवार को दिन में पूर्वाह्न 11 बजे पलामु के पाण्डु में तथा दोपहर एक बजे गढ़वा जिले के रमना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी दिन में 12 बजे छतरपुर में तथा अपराह्न दो बजे रंका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सांसद और भोजपुरी सिनेमा के स्टार रवि किशन पूर्वाह्न 11 बजे महुआडांड़ में तथा अपराह्न एक बजे भवनाथपुर में सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के झारखंड चुनाव के प्रभारी ओम माथुर ने बताया था कि, चुनाव प्रचार को धार देने के लिए 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाल्टनगंज और गुमला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।