{"_id":"5dc312328ebc3e5b0717e405","slug":"jharkhand-assembly-election-notification-issued-for-first-phase-of-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव : पहले चरण की अधिसूचना जारी, 30 नवंबर को होगा 13 सीटों पर मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव : पहले चरण की अधिसूचना जारी, 30 नवंबर को होगा 13 सीटों पर मतदान
Thu, 07 Nov 2019 12:04 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:04 AM IST
सार
- झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुई
- पहले चरण की 13 सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान
- नक्सल गतिविधियों के चलते मतदान समय में हुआ बदलाव
- पांच चरणों में डाले जाएंगे वोट, 20 दिसंबर को अंतिम मतदान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। पहले चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा। नक्सल गतिविधियों के चलते मतदान के समय में परिवर्तन किया गया है। यहां सुबह सात बजे से तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
झारखंड में पांच चरणों में 20 दिसंबर तक वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने नक्सल समस्या के चलते पांच चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की थी। पहले चरण में छह जिलों की 13 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा की 13 सीटों के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसके तहत नामांकन की अंतिम तिथि 13 नवंबर और अगले दिन पर्चों की जांच का काम होगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 नवंबर होगी।
विज्ञापन
चतरा, गुमाला, लोहरदगा, लतहर, पलामू और गढ़वा जिलों की सीटे नक्सल प्रभावित हैं, इसलिए यहां सुरक्षा के विशेष इतंजाम किए गए हैं। इसलिए इन सभी 13 सीटों पर होने वाले मतदान का समय भी सुबह सात बजे से तीन बजे रखा गया है।