फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election : ADR Report says, criminal cases on 34 percent in fourth phase

झारखंड विधानसभा चुनाव : चौथे चरण में 34 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे

Wed, 11 Dec 2019 03:17 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 11 Dec 2019 03:17 AM IST
सार

  • एडीआर ने 221 प्रत्याशियों के हलफनामे के आधार पर दी रिपार्ट
  • 22 फीसदी प्रत्याशियों पर लगे हैं जघन्य अपराधों के आरोप
  • 27 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति, 60 की संपत्ति एक करोड़ से अधिक
  • सबसे अमीर प्रत्याशी सपा के सिंदरी प्रत्याशी हफीजउद्दीन
  • 10 प्रतिशत प्रत्याशी हैं महिलाएं, 28 प्रत्याशी हैं निरक्षर

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election : ADR Report says, criminal cases on 34 percent in fourth phase
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के 221 प्रत्याशियों में से 75 यानी करीब 34 फीसदी पर आपराधिक मुकदमे हैं। इनमें से 22 फीसदी पर जघन्य अपराधों के आरोप हैं। भाजपा के 15 में से सात प्रत्याशियों पर केस दर्ज हैं तो झाविमो (झारखंड विकास मोर्चा) के 15 में से सात, बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के 13 में से चार और अजासू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) के 12 में से छह प्रत्याशी आरोपी हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने इस चरण की 15 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के हलफनामों के आधार पर यह रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन

कुछ ऐसी है प्रत्याशियों की स्थिति

  • 15 में से 14 सीट पर तीन या अधिक प्रत्याशियों पर केस
  • 14 सीटें रेड अलर्ट, यहां तीन या अधिक प्रत्याशियों पर केस
  • चार प्रत्याशियों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप
  • दो पर हत्या के आरोप, 16 पर हत्या के प्रयास के मामले
  • तीन प्रत्याशी किसी न किसी मामले में दोषी करार

27 फीसदी प्रत्याशी हैं करोड़पति

  • 60 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ से अधिक
  • 12 भाजपा, 9 झाविमो, छह झामुमो, 5 अजासू और तीन कांग्रेस के
  • सबसे अमीर प्रत्याशी सपा के सिंदरी प्रत्याशी हफीजउद्दीन, संपत्ति 35.51 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फीसदी महिलाएं, 28 प्रत्याशी निरक्षर

  • 28 यानी करीब 11 फीसदी प्रत्याशी निरक्षर
  • 113 ने पांचवीं से 12वीं और 78 ने ग्रेजुएशन या अधिक पढ़ाई की
  • दलों ने 23 महिलाओं को ही टिकट दिए जो प्रत्याशियों का 10 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed