फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly election 2019 Suspense on ticket of BJP minister Saryu Rai

दो-दो पूर्व सीएम को जेल भिजवाने वाले भाजपा मंत्री सरयू राय के टिकट पर सस्पेंस, कहा- निर्दलीय लड़ूंगा

Sun, 17 Nov 2019 09:35 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 17 Nov 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly election 2019 Suspense on ticket of BJP minister Saryu Rai
पीएम मोदी के साथ सरयू राय - फोटो : PMO India

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और रघुवर सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के टिकट पर सस्पेंस कायम है। पार्टी के अंदर और बाहर इसके लेकर विरोध देखा जा रहा है। यह वही नेता हैं जिन्होंने दो-दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार के मामले में जेल भिजवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


टिकट घोषित न होने से नाराज सरयू राय ने शनिवार को बगावती तेवर दिखाते हुए घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें अब भाजपा का टिकट नहीं चाहिए। सरयू राय ने दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र खरीद लिया है। माना जा रहा है कि वे दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राय ने शनिवार को साफ कर दिया कि टिकट की भीख नहीं मांग सकते। राय से जब संवाददाता सम्मेलन में भाजपा द्वारा उनके नाम की घोषणा में देरी और अनिश्चितता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘पार्टी नेतृत्व से सीट की भीख मांगना मेरे लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए मैंने उनसे मेरे नाम पर विचार नहीं करने को कहा है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि जमशेदपुर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ने के लिए किसी दल ने उनसे संपर्क किया है जहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार टिकट घोषणा में विलंब का कारण अपनी ही सरकार की आलोचना करना और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नजदीकी को माना जा रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास और अमित शाह उन्हें पसंद नहीं करते थे। बहुत समय से वह राज्य कैबिनेट की बैठकों में भी शामिल नहीं हो रहे थे।

2014 में सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव जीते थे। इसके बाद रघुवर सरकार में उन्हें खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बनाया गया था। जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने की अंतिम समय सोमवार तक है, लेकिन भाजपा ने अबतक सरयू राय की उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है। 


बता दें कि सरयू राय ने भ्रष्टाचार के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को जेल भिजवाने में सक्रिय भूमिका निभायी थी। 

बता दें कि 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे वहीं 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed