फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand_arms_seized

हथियारों का जखीरा बरामद, 8 संदिग्ध गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2014 11:04 AM IST
नीरज सिन्हा/रांची से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
नीरज सिन्हा/रांची से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Tue, 11 Mar 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
jharkhand_arms_seized

झारखंड के उग्रवाद-प्रभावित पलामू में पुलिस ने दो कथित माओवादियों की गिरफ्तारी के साथ अलग-अलग ठिकानों से 76 हथगोले समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

विज्ञापन


इनके अलावा राज्य के खूंटी और रांची जिले के चार इलाकों से पुलिस ने छह लोगों को हथियारों के साथ पकडा है। गिरफ्तार लोगों को कथित पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य बताया है।
विज्ञापन


चुनाव में हिंसा रोकने के लिए चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

झारखंड के 20 जिले उग्रवाद-प्रभावित इलाके में आते हैं और हाल ही में गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार और राज्य पुलिस को सतर्क किया है कि वे 13 जिलों पर चुनाव पूर्ण हिंसा रोकने के लिए विशेष नजर रखें ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम चुनाव की घोषणा के बाद से राज्य पुलिस का विशेष अभियान केंद्रीय बलों के साथ शुरु हो गया है।

गिरफ्तारियां

झारखंड राज्य के पुलिस प्रवक्ता अनुराग गुप्ता ने बताया है कि पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पलामू के पांकी के ताल जंगल से माओवादी अंकित यादव को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। उन्होंने बताया है कि ये कार्यवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस के साथ मिलकर की गई।

पुलिस के मुताबिक पांकी के डुमारखाड पहाडी से जमीन के अंदर गाड कर रखे गए छह प्लास्टिक के बडे डिब्बों में रखे 76 हथगोले बरामद किए गए हैं। ये हथगोले देसी और शक्तिशाली हैं।

इसके अलावा गिरफ्तार किए गए कथित माओवादियों के पास से तीन कारतूस समेत एक लोडेड स्वचालित पिस्टल बरामद किया गया है। साथ ही उनके केसरगढ स्थित घर से 70 डेटोनेटर, 70 सेफ्टी फ्यूज, बम बांधने की सुतली, पलीता समेत बडी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार बनाने के औजार भी पुलिस को मिले हैं।

अंकित यादव से पूछताछ के बाद पुलिस ने पांकी के जोलहाबिगहा द्वारिका गांव के शाहिद अंसारी के घर से 7।62 एमएम के 75 जिंदा कारतूस बरामद किया है। शाहिद अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पलामू के एसपी वाइआर रमेश पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस अन्य संदिग्ध ठिकानों का भी पता लगा रही है। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है।

पुलिस प्रववक्ता के मुताबिक अन्य कार्रवाई के तहत खूंटी जिले के तजना नदी के पास से कथित पीएलएफआई के सबजोनल कमांडर जीतेंद्र पातर मुंडा को देसी पिस्तौल, कारतूस, पिट्ठू, चार मोबाइल फोन के साथ पकडा गया है।

झारखंड के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

खूंटी के ही जिलिंगबुरू जंगल से पुलिस ने संदिग्ध ललित साहु को 36 कारतूस और लैपटॉप के साथ पकडा है।

इनके अलावा रांची जिले के सोनाहातू व अनगडा क्षेत्र से हथियारबंद दस्ता के चार लोगों को एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक विस्फोटक आइआइडी, 9 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है।
संकेत

राज्य पुलिस के मुताबिक उग्रवाद प्रभावित इलाके और संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में उनके विशेष अभियान जारी है और कई जगहों पर पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई है।

कुछ दिन पहले चाईबासा के सरांडाह से पुलिस ने हथियारों की एक फैक्ट्री पकडी थी और 15 दिन पहले भी पुलिस ने बोकारो के झुमडा पहाडी में भी हथियारों की एक फैक्ट्री पकडी गई थी।


हथियारों के जखीरे की बरामदगी और हथियारों की फैक्ट्रियों के पकडे जाने से ये संकेत मिल रहे हैं कि अब कथित माओवादी या हथियारबंद दस्ते जंगलों और पहाडों में हथियार बनाने के काम में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed