फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Another Dashrath Manjhi, Chada Pahan dug up mountains for his wife

एक और दशरथ मांझी : झारखंड के चाड़ा पाहन ने पत्नी के लिए पहाड़ खोदकर निकाला पानी

Fri, 29 Jan 2021 09:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 29 Jan 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Another Dashrath Manjhi, Chada Pahan dug up mountains for his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कहते हैं जहां चाह वहां राह। झारखंड तो इसकी मिसाल पेश करता रहा है। दशरथ मांझी ने जो मिसाल पेश की थी, उससे प्रेरणा लेकर कई लोग अपने परेशानियोें को दूर करने के तरीके निकाल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं चाड़ा पाहन की। वे नए दशरथ मांझी बन उभरे हैं। उन्होंने पत्नी के लिए पहाड़ खोदकर पानी निकालने का काम कर दिखाया है। दिवंगत दशरथ मांझी ने पहाड़ काटकर सड़क बनाई थी। 

विज्ञापन


ताजा मामला राज्य के खूंटी जिले में मुरहू प्रखंड के कोजड़ोंग गांव का है। यहां के चाड़ा पाहन की पत्नी पीने के लिए रोज लंबा सफर तय करती थी। उसकी परेशानी उनसे देखी नहीं जाती। आखिरकार चाड़ा पाहन को क्षेत्र के पहाड़ों में घूमते हुए एक जगह पानी रिसता हुआ नजर आया। फिर क्या था, उन्हें अपनी पत्नी व गांव के अन्य लोगों की परेशानी का हल दिख गया। वह भीड़ गए पहाड़ काटने। छह माह तक अथक प्रयास कर उन्होंने पहाड़ को चीर कर पानी निकाल डाला। 
विज्ञापन


कहां है खूंटी का यह गांव
झारखंड के कई इलाके आज भी काफी पिछड़े हैं। वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। आजादी के 70 साल बाद भी आज कई गांव बिजली-पानी से वंचित हैं। राज्य के खूंटी जिले  का मुरहू गांव शहर से 25 किमी दूर है। पहाड़ी क्षेत्र होने से पानी की परेशानी सबसे ज्यादा है। मगर चाड़ा पाहन की पहल रंग लाई और अब गांव के सभी लोग उनके खोदे कुएं से पानी पी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed