फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Allegation of removing names of living voters in Giridih news in hindi

झारखंड: गिरिडीह में जीवित मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप, 20-25 महिलाओं ने थाने में दी शिकायत

Wed, 16 Sep 2026 03:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Sep 2026 03:03 PM IST
सार

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में 20 से 25 महिलाओं ने जीवित होने के बावजूद मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने थाने में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Allegation of removing names of living voters in Giridih news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पचंबा थाना क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जीवित मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का मामला सामने आया है। वार्ड संख्या दो के भाग संख्या चार की रहने वाली 20 से 25 महिलाओं ने पचंबा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जीवित होने के बावजूद सोची-समझी साजिश के तहत फॉर्म संख्या सात जमा कर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

पीड़ित मतदाता शाहिदा खातून ने पचंबा थाने में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शाहिदा ने बताया कि वह शहादत अंसारी की पत्नी हैं और वर्तमान पते पर ही निवास कर रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियुक्त भाग संख्या चार के बीएलए-2 पर दुर्भावनापूर्ण मंशा से फॉर्म संख्या सात जमा करने का आरोप लगाया। शाहिदा का कहना है कि जीवित होने के बावजूद मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास उनके नागरिक और संवैधानिक मताधिकार को प्रभावित करने वाला है।

विज्ञापन


पढे़ं: झारखंड: अब सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं, WhatsApp पर दर्ज होगी शिकायत; अबुआ मित्र सेवा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ पचंबा थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी राजीव कुमार से मुलाकात कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। संजय सिंह ने कहा कि वार्ड के करीब 20 से 25 जीवित लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए षड्यंत्र रचा गया है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने, दोषियों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि 20 से 25 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed