{"_id":"6230177d07f77a0f47752e36","slug":"jharkhand-accident-three-workers-killed-and-woman-seriously-injured-after-a-factory-wall-collapses-in-giridih","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में बड़ा हादसा: फैक्टरी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में बड़ा हादसा: फैक्टरी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल
Tue, 15 Mar 2022 10:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:05 AM IST
सार
हादसे में महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों का कहना है कि उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है, जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
क्राइम सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां की एक फैक्टरी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों का कहना है कि महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह घटना औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर स्थिति सर्वमंगला कूट फैक्टरी में हुई। फैक्टरी की दीवार गिरते ही अफरा-तरफी और चीख पुकार मच गई। बताया गया कि दीवार के पास में ही नई दीवार का काम चल रहा था। इसी दौरान ज्यादा दबाव पड़ने के कारण दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में तीन मजदूर आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी होते ही डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जो दीवार गिरी है, उसका निर्माण एक सप्ताह पहले ही कराया गया था। हादसे में नररुल, शाहबुद्दीन व एक अन्य की मौत हो गई।
विज्ञापन