फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: ACB caught block employee red handed taking bribe of Rs 12 thousand

Jharkhand: एसीबी ने ब्लॉक कर्मचारी को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप

Thu, 21 Aug 2025 09:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Aug 2025 09:13 PM IST
सार

Jharkhand: बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी ने एक कार्य निपटाने के एवज में सेवा प्राप्तकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
Jharkhand: ACB caught block employee red handed taking bribe of Rs 12 thousand
एसीबी की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को पलामू जिले के रमकंडा प्रखंड में एसीबी की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारी अरुण कुमार यादव को 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी कर्मचारी ने एक कार्य निपटाने के एवज में सेवा प्राप्तकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही आरोपी को दबोच लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश बताया।

विज्ञापन


पढ़ें: आकाशीय बिजली गिरने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी काम के बदले घूस की मांग करता है तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed