Jharkhand: आकाशीय बिजली गिरने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Jharkhand: घटना की जानकारी मिलने पर चान्हो थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रांची के चान्हो प्रखंड अंतर्गत मूरतो स्थित होंदपिड़ी गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन मासूम स्कूली बच्चों की मौत हो गई। घटना लगभग दोपहर तीन बजे की है।
जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे स्कूल से पढ़ाई पूरी कर घर लौटने के बाद गांव के पास खेल रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्चे अपने परिवारों के इकलौते सहारे थे। माता-पिता और परिजन बच्चों के शव से लिपटकर बार-बार बेहोश हो जा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने पर चान्हो थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पढ़ें: झामुमो के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा– अब जेल से सरकार चलाने की परंपरा होगी खत्म
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय सुनिश्चित किए जाएं और गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं।
गौरतलब है कि झारखंड में हर साल बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में हर साल सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आकर जान गंवाते हैं।