झारखंड: रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या
- झारखंड में भीड़ ने एक चोर कोपीट-पीटकर मार डाला
- चोर हाजरा गिरोह का सदस्य था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले के चिहुंटिया गांव में भीड़ ने एक चोर को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। भीड़े द्वारा चोर को रंगो हाथों पकड़ा गया था। जिसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से चोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
Jharkhand: A thief was allegedly beaten to death in Chihuntia village of Dumka district. Dumka SP says "There were 4 thieves, 3 managed to escape. The thief who died was a most wanted criminal. FIR registered & 4 villagers have been taken into custody. We're questioning them." pic.twitter.com/eXvuLi2lyW
— ANI (@ANI) August 1, 2019विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चार चोर गए थे। जिसमें से तीन मौके से भागने में सफल हुए। लेकिन एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला चोर एक मोस्ट वांटेड अपराधी था। वह हाजरा गिरोह का सदस्य था।
मृतक का नाम भोला हाजरा है। जो आपराधिक मामलों को लेकर कई बार जेल जा चुका था। भोला पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और साथ ही चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।