फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 90-yr-old woman beaten to death by grandson news and updates

Jharkhand: नशे में दादी को पीट-पीट कर मार डाला; सिरफिरे पोते के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 28 Dec 2023 09:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 28 Dec 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: 90-yr-old woman beaten to death by grandson news and updates
झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

झारखंड के गोड्डा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे पोते ने नशे की हालत में अपनी 90 साल की दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गोड्डा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी एसएस तिवारी ने इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना ठाकुरंगटी पुलिस थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की है। बुधवार रात आरोपी सोनू कुमार (20) नशे की हालत में घर लौटा। तभी किसी छोटी-सी बात पर उसकी अपनी दादी फोटो देवी के साथ बहस और झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


एसएस तिवारी ने आगे बताया कि गुस्से में सोनू ने दादी की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed