फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-493-players-4-51-crore-award-money-sports-pension

झारखंड: 493 खिलाड़ियों को सम्मान राशि, 4.51 करोड़ रुपये का होगा भुगतान; पेंशन योजना भी होगी प्रभावी

Sat, 12 Sep 2026 05:25 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 05:25 PM IST
सार

झारखंड के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने 493 खिलाड़ियों को सम्मान राशि के लिए पात्र पाया है। इन खिलाड़ियों के बीच करीब 4 करोड़ 51 लाख रुपये वितरित किए जाएंगे। वहीं, खिलाड़ी पेंशन योजना के तहत दो आवेदन पात्र मिले हैं।

विज्ञापन
jharkhand-493-players-4-51-crore-award-money-sports-pension
खेल निदेशक छवि रंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मान राशि देने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए 493 खिलाड़ियों को पात्र पाया है। इन खिलाड़ियों के बीच करीब 4 करोड़ 51 लाख रुपये की सम्मान राशि वितरित की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन देने की योजना को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों को सम्मान राशि और खिलाड़ी पेंशन से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए खेल निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में एक अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 के बीच विभिन्न जिलों से प्राप्त आवेदनों की जांच की गई। इस अवधि में सम्मान राशि के लिए कुल 911 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रमाणपत्र, पदक और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद 510 आवेदनों को समिति के समक्ष रखा गया। इनमें से 493 आवेदन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।

विज्ञापन

इन खेलों के खिलाड़ी शामिल
सम्मान राशि के लिए चयनित खिलाड़ी 24 अलग-अलग खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, कुश्ती, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, शूटिंग, बैडमिंटन, जूडो, कराटे और पैरा गेम्स समेत कई खेल शामिल हैं। पात्र खिलाड़ियों के पदकों में 241 स्वर्ण, 136 रजत और 107 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा नौ साझा पदक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव: राजद उम्मीदवारों की घोषणा पर भड़कीं रोहिणी, तेजस्वी यादव पर आरोप लगाकर क्या मैसेज दिया?

वहीं, खिलाड़ी पेंशन योजना के तहत प्राप्त 21 आवेदनों में से फिलहाल केवल दो आवेदन पात्र पाए गए हैं। शेष आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण संबंधित आवेदकों को कागजात जमा करने को कहा गया है।

बैठक में पेंशन योजना के लिए अपेक्षा से कम आवेदन आने पर भी चिंता जताई गई। योजना की जानकारी अधिक से अधिक पूर्व खिलाड़ियों तक पहुंचाने के लिए सभी उपायुक्तों को पत्र भेजने की अनुशंसा की गई है। बची हुई सम्मान राशि और प्रशिक्षकों से संबंधित आवेदनों पर अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed