फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand 18 ias officers transferred, 15 deputy commissioners of districts were replaced amid coronavirus

झारखंड: 18 आईएएस का तबादला, एकसाथ 15 जिलों में उपायुक्त बदले

Wed, 15 Jul 2020 10:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Jul 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand 18 ias officers transferred, 15 deputy commissioners of districts were replaced amid coronavirus
Jharkhand Secretariat - फोटो : jssc.nic.in

झारखंड सरकार ने मंगलवार को राजधानी रांची समेत अनेक जिलों के उपायुक्तों सहित 18 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजधानी रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे को स्थानांतरित कर उनके स्थान पर कृषि निदेशक छवि रंजन को रांची का नया उपायुक्त नियुक्त किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रतीक्षारत आइएएस मनीष रंजन को कोल्हान (चाईबासा) का प्रमंडलीय आयुक्त, राजेश कुमार शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी, ई गवर्नेंस विभाग का सचिव एवं के श्रीनिवासन को खान एवं भौमिकी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


राजेश कुमार पाठक को गढ़वा का उपायुक्त, चितरंजन कुमार को साहिबगंज का उपायुक्त, आदिवासी कल्याण के आयुक्त शिशिर कुमार सिन्हा को गुमला का उपायुक्त बनाया गया है। राज्य चुनाव आयोग के संयुक्त चुनाव आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो को लोहरदगा का उपायुक्त बनाया गया है। उच्च प्रौद्योगिकी शिक्षा के विशेष सचिव राजेश सिंह को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार हजारीबाग के नगर आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है। सर्वशिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह को धनबाद का उपायुक्त और खूंटी के उपायुक्त सूरज कुमार को जमशेदपुर का उपायुक्त बनाया गया है।

गुमला के उपायुक्त शशिरंजन को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है। योजना विभाग के संयुक्त सचिव दिव्यांशु झा को चतरा का उपायुक्त और उच्च शिक्षा के निदेशक सुशांत गौरव को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है।



परिवहन आयुक्त फैज अहमद को जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है जबकि वाणिज्य कर आयुक्त भोर सिंह यादव को गोड्डा का उपायुक्त बनाया गया है। जेल महानिरीक्षक शशिरंजन को खूंटी का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed