फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 10-year-old boy dies due to explosion in IED planted by Maoists, police said – it is a cowardly act

Jharkhand: माओवादियों के बिछाए IED में विस्फोट से 10 साल के बच्चे की मौत, पुलिस बोली- यह कायराना हरकत

Fri, 19 May 2023 01:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 May 2023 01:08 PM IST
सार

विस्फोट की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी और जिला पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और गांववालों की मदद से बच्चे का शव वहां से बाहर निकाला। उन्होंने शव को पोस्ट मार्टम के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल में भेज दिया है। 

विज्ञापन
Jharkhand: 10-year-old boy dies due to explosion in IED planted by Maoists, police said – it is a cowardly act
IED Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादी द्वारा लगाए गए  इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चा रेंगराहातु के बंगलासाई टोला का रहने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखरने बताया कि बच्चा रोलाब्रुपी जेंगागड़ा वन में केंदु के पत्ते तोड़ने गया था। माओवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को निशाने बनाने के लिए लगाए गए आईईडी में गुरुवार को विस्फोट हो गया, जिसमें बच्चे की जान चली गई। 
विज्ञापन


विस्फोट की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी और जिला पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और गांववालों की मदद से बच्चे का शव वहां से बाहर निकाला। उन्होंने शव को पोस्ट मार्टम के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को माओवादियों द्वारा हताशा में की गई कायराना हरकत बताते हुए कहा कि नक्सल विरोधी अभियान क्षेत्र में जारी है। इस साल जनवरी से माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से अबतक पांच गांववालों की मौत हो चुकी है, जिसमें दो बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed