{"_id":"d9f17c656e5012b16f68a3c2f1eeeb27","slug":"jdu-jvm-join-hands-for-polls-in-bihar-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में जदयू-जेवीएम का गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में जदयू-जेवीएम का गठबंधन
अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 25 Dec 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
बिहार और झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड विकास मोरचा और जदयू के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेवीएम अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच इस गठबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी ने बताया है कि जेवीएम और जदयू बिहार और झारखंड में मिल कर काम करेंगे।
गठबंधन के मसले पर मरांडी ने कहा कि हम लोग एक प्रयास कर रहे हैं कि गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों के बीच आपस में सहमति बने। बिहार और झारखंड के लोग एक-दूसरे को जानते-समझते हैं। इसलिए दोनों दलों ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन