{"_id":"6afd9b87db302fb0d407d205","slug":"jamtara-mihijam-robbery-case-three-arrested-minor-detained-weapons-jewellery-recovered-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामताड़ा: मिहिजाम लूटकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध, हथियार व जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामताड़ा: मिहिजाम लूटकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध, हथियार व जेवरात बरामद
Wed, 18 Nov 2026 06:06 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:06 PM IST
सार
झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस, तीन मोबाइल और लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कांड का मुख्य सरगना अभी फरार है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है, जबकि कांड का मुख्य सरगना अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा ने पूरे मामले का ब्योरा साझा करते हुए इस कार्रवाई की जानकारी दी।
विशेष टीम का गठन और कार्रवाई
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा के अनुसार, मिहिजाम थाना में दर्ज कांड संख्या 83/2026, दिनांक 12 नवंबर 2026 की गहन जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस विशेष टीम ने मामले की तफ्तीश के दौरान तकनीकी जानकारी जुटाई और स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जादूगोड़ा इचड़ा के रहने वाले 20 वर्षीय आदित्य कोयरी, कांदू भट्ठा निवासी करीब 35 वर्षीय प्रेम गोराई तथा पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बायुन हाटू निवासी करीब 20 वर्षीय सोम पात्रो के रूप में की है। इनके साथ ही पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान जिले में स्थित सालानपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
देसी पिस्टल, कारतूस और जेवरात बरामद
पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार और लूटे गए सामान की बरामदगी की है। जब्त की गई सामग्री में एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल, एक गले का हार तथा एक चेन शामिल हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा ने स्पष्ट किया कि लूटकांड का मुख्य सरगना फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच व कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस इस पूरे मामले में शामिल अन्य सहयोगियों और संदिग्धों को भी जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है।