फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jamshedpur crime news body of woman found half buried in east singhbhum

Jamshedpur Crime: पूर्वी सिंहभूम में सनसनीखेज मामला, पत्थर से कूचा फिर जमीन में दफनाया, अधजला शव बरामद

Sat, 04 Jun 2022 06:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Jun 2022 06:10 PM IST
सार

परसुडीह थाने के प्रभारी अधिकारी बिमल किंडो के नेतृत्व में एक टीम ने महिला का शव बरामद किया। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 30 से चालीस वर्ष के बीच में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
jamshedpur crime news body of woman found half buried in east singhbhum
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक अज्ञात महिला का अधजला शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बात की आशंका है कि महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। फिर इसे मिट्टी के अंदर दफना दिया गया। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला के शरीर के कुछ हिस्से जो एक कॉलेज के बगल में जल्दबाजी में दफनाए गए थे, दिखाई दे रहे थे। करंदीह इलाके के स्थानीय लोगों ने उसके कटे हुए पैरों को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


परसुडीह थाने के प्रभारी अधिकारी बिमल किंडो के नेतृत्व में एक टीम ने महिला का शव बरामद किया। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 30 से चालीस वर्ष के बीच में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किंडो ने बताया कि ''इसकी संभावना है कि महिला की हत्या की गई थी और उसे जल्दबाजी में दफना दिया गया। कफन में लिपटी लाश के गले में माला थी। ''


उन्होंने आगे बताया, ''इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर यह पाया गया कि शव शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे एक छोटी वैन में ले जाया जा रहा था। इसे थोड़ी देर बात खाली लौटते देखा गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।''  

उन्होंने कहा, ''अगर एक बार जब हम महिला की पहचान कर लेते हैं तो वह परिस्थितियां भी स्पष्ट हो जाएंगी जिसके कारण उसकी मौत हुई।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed