{"_id":"9dbd5a981b77b7657a6cac182543ea78","slug":"jairam-ramesh-called-lady-doctor-roadroller","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम ने महिला डॉक्टर को कहा 'रोडरोलर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ने महिला डॉक्टर को कहा 'रोडरोलर'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बाद अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश की एक महिला डॉक्टर पर की गई टिपण्णी से हंगामा खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
झारखंड के लातेहार में मंगलवार को आंखों के एक शिविर के उदघाटन के दौरान जयराम रमेश ने एक महिला डॉक्टर को 'रोडरोलर' कह दिया।
हालांकि उन्होंने डॉ. भारती कश्यप की तारीफ करते हुए यह बात कही थी लेकिन लोगों की आंखें तब तन गईं जब जयराम ने महिला के डॉक्टर पति के लिए सहानुभूति जताई।
विज्ञापन
जयराम रमेश ने कहा कि डॉक्टर भारती दिखने में कुछ तगड़ी हैं और काम भी ऐसा करती हैं रोडरोलर की माफिक। उन्होंने आगे कहा कि उनके पति को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया मजाक
डॉक्टर भारती ने जयराम के इस बयान को मजाकिया तौर पर लेते हुए कोई नाराजगी नहीं जताई है।
एक समाचार पत्र से बातचीत में डॉ. भारती ने कहा कि मंत्री ने ये बातें मजाकिया लहजे में कही थीं इसलिए उन्होंने बुरी नहीं मानीं। आगे कहा कि वह उनकी टिपण्णी में हंसी-मजाक को समझ सकती हैं और इसे एक महिला डॉक्टर पर निजी टिपण्णी के तौर पर नहीं देखना चाहिए।
भारती ने कहा कि मंत्री पहले भी कई मौकों पर हंसी मजाक के साथ-साथ तार्किक टिपण्णी भी कर चुके हैं।
वह बताती हैं कि मनोहरपुर में लगे आंखों के एक शिविर में मेरे काम के लिए जयराम ने कहा था कि भारतीय नौकरशाही जंगली जानवर की तरह है और डॉक्टर कश्यप दक्षता से उनका सामना कर रही हैं।
डॉ. भारती कश्यप पश्चिम सिंहभूम जिले में चिकित्सा निदेशक हैं। उनके पति भी आंखों के डॉक्टर हैं। जयराम रमेश कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के तहत आयोजित आंखों के एक शिविर के उदघाटन में बोल रहे थे।
यह शिविर सरयू एक्शन प्लान का हिस्सा है जो नक्सल प्रभावित इलाकों में गांवों वालों तक पहुंचने के उद्देश्य से लगाया गया है।