फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 Out Geetanjali Tops with 91.71% Check Topper List Pass Percentage

JAC Board 10th Result 2025: जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 91.71% रहा, गीतांजलि प्रदेश में पहले नंबर पर; देखें सूची

Tue, 27 May 2025 12:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 27 May 2025 12:15 PM IST
सार

JAC Board 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार को रिजल्ट जारी किया। 2025 मैट्रिक एग्जाम में 91.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। 98.60% मार्क्स के साथ हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की छात्रा गीतांजलि टॉपर बनी हैं।

विज्ञापन
JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 Out Geetanjali Tops with 91.71% Check Topper List Pass Percentage
4,33,890 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक बोर्ड) की दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदेश की राजधानी रांची स्थित जैक बोर्ड के मुख्य कार्यालय में सुबह करीब 11:20 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और जैक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा शामिल हुए। इस दौरान मंत्री सोरेन और जैक अध्यक्ष हांसदा ने संयुक्त रूप से परिणाम घोषित किया। दोपहर 12:20 बजे के बाद जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम प्रकाशित किए गए। बता दें कि  टॉप-5 में 14 छात्र हैं, जिनमें 12 लड़कियां हैं। इन 12 लड़कियों में भी 11 हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की छात्राएं हैं।

विज्ञापन




कितना रहा परीक्षा परिणाम
जैक बोर्ड 2025 की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 91.71 प्रतिशत रहा है। परीक्षा देने वाले 4 लाख 31488 बच्चों में से 3 लाख 95 हजार 755 पास हुए हैं। 2 लाख 2140 बच्चे फर्स्ट, 1लाख 57294 सेकेंड और 17 हजार 521 बच्चे  थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर ढेर; 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह विद्यार्थी देख सकते हैं अपना परीक्षा परिणाम 

  • सबसे पहले नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in
  • jharresults.nic.in
  • अब होम पेज पर आपको JAC 10th Exam Result 2025 या Matric Result 2025 का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • पेज ऑपन होने के बाद एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल कोड और रोल नंबर भरें, इसे सावधानीपूर्वक दर्ज करें और एक बार चेक भी करें।   
  • सभी जानकारी भरने के बाद अब  Submit या  View Result पर क्लिक करें। 
  • अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें, पीडीएफ में सेव करें या फिर प्रिंट आउट निकाल लें।


ये भी पढ़ें: 'आदिवासियों को लूटकर अब हितैषी बनने की कोशिश', सरना धर्म कोड पर रघुवर दास का कांग्रेस पर तंज

पिछले साल कैसा था परीक्षा परिणाम 
वर्ष 2024 में दसवीं के परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए गए थे। उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 90.39% था। विद्यार्थियों की संख्या की बात की जाए तो जैक 10वीं परीक्षा के लिए कुल 4.21 लाख परीक्षार्थियों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 4.18 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और 3.78 लाख छात्र परीक्षा में सफल हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 89.70% था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 91% था।



4.33 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा 
इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 4,33,890 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जो कि 2024 के मुकाबले लगभग 12,000 छात्रों की वृद्धि को दर्शाता है। यह राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती जागरूकता और भागीदारी को भी दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed