फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Innova car rammed into Truck which killed 10 people of one family

झारखंड के रामगढ़ में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

Sat, 09 Mar 2019 01:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 09 Mar 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Innova car rammed into Truck which killed 10 people of one family
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

झारखंड की राजधानी रांची के एनएच 33 पर एक ट्रक और इनोवा गाड़ी आपस में भिड़ गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे में परिवार के किसी भी सदस्य की जान नहीं बची है। मतृकों में रांची के हटिया के रेलवे कालोनी में रहने वाली दो महिलाएं, तीन बच्चे, सेवानिवृत्त रेलकर्मी का एक बेटा, दो बेटी, दामाद और तीन पोता-पोती और चालक शामिल हैं।

विज्ञापन


सभी मृतकों के शवों को रामगढ़ के सदर अस्पताल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि पटना के एनएच-33 फोरलेन पर कुजू ओपी क्षेत्र के पैंकी मोड़ के पास शनिवार सुबह इनोवा कार और ट्रक के बीत आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित इनोवा कार में सवार सभी दस लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। कार में सवार लोग बिहार के बक्सर के गांव से बच्चे का मुंडन कराकर वापस रांची लौट रहे थे।
विज्ञापन


कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा कार के इंजन सहित परखच्चे उड़ गए। यह घटना लगभग सुबह साढ़े चार बजे की है। तेज रफ्तार से हजारीबाग की तरफ आ रही इनोवा कार ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दबे हुए सभी मृतकों को स्थानीय नागरिकों की मदद से बाहर निकाला। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास मिले मोबाइल से संपर्क करके पुविस ने उनके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। सेवानिवृत्त रेलकर्मी सत्यनारायण सिंह के छोटे बेट ने बताया कि उनके दोनों जीजा और बहनें रांची में रहते हैं। उनके बड़े जीजा मंटू सिंह भारतीय सेना में थे। वे छुट्टी लेकर अपने भांजे रौनक का मुंडन करवाने के लिए बक्सर आए हुए थे। मुंडन संस्कार खत्म होने के बाद इनोवा से पूरा परिवार घर लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed