फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   IndiGo flight stopped at Ranchi airport after pilot suspected low air pressure in tyre News In Hindi

Jharkhand: टायर में हवा कम होने का शक, रांची में रोकना पड़ा इंडिगो विमान; सड़क मार्ग से भेजे गए पटना के यात्री

Sat, 28 Jun 2025 12:59 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 12:59 AM IST
सार

झारखंड के रांची एयरपोर्ट पर एक इंडिगो फ्लाइट को पायलट द्वारा टायर में हवा कम होने की आशंका के चलते सुरक्षा कारणों से रोका गया। इसके बाद पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क से भेजा गया, जबकि लखनऊ जाने वालों को अन्य फ्लाइट से रवाना किया गया।

विज्ञापन
IndiGo flight stopped at Ranchi airport after pilot suspected low air pressure in tyre News In Hindi
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर एक इंडिगो फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से ग्राउंड कर दिया गया। फ्लाइट कोलकाता से रांची होकर पटना और फिर लखनऊ जाने वाली थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि फ्लाइट के लैंडिंग के बाद पायलट को सामने के एक टायर में हवा कम होने का शक हुआ।

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से विमान की हुई जांच
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की जांच की गई और उड़ान को रोका गया। इसके बाद पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा गया, जबकि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अन्य वैकल्पिक उड़ानों से रवाना किया गया। वहीं मामले में अधिकारियों के अनुसार, यह कदम पूरी तरह से एहतियातन उठाया गया और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed