फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   In Jharkhand two die as truck on way to Durga idol immersion falls on people

Jharkhand: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर गिरा ट्रक; दो लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Tue, 24 Oct 2023 11:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 11:01 PM IST
सार

झारखण्ड के जमशेदपुर शहर में दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्गा प्रतिमा विर्सजन में जा रहे लोगों पर ट्रक गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, कई अन्य घायल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्वी सिंहभूम जिले के अस्पताल अधिकारियों से घायलो को उचित इलाज देने को कहा।

विज्ञापन
In Jharkhand two die as truck on way to Durga idol immersion falls on people
demo pic

विस्तार

झारखण्ड के जमशेदपुर शहर में दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों पर एक ट्रक गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग हादसे में घायल हो गए। यह घटना बिस्टुपुर थाना अंतर्गत बोधनवाला घाट पर उस समय घटी जब ट्रक ढलान पर था। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य सुविधा का दौरा करने के बाद जारी एक बयान में कहा कि टाटा अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई, जहां चार अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी और अस्पताल अधिकारियों से घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि सभी पीड़ित बागबेड़ा इलाके में कीताडीह पूजा समिति के सदस्य थे। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से विसर्जन के दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान प्राथमिकता से रखने की अपील की है। 200 से अधिक सामुदायिक दुर्गा पूजा समितियों द्वारा निकाले गए विसर्जन जुलूस को देखने के लिए यहां स्टील सिटी की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। घाटों पर एहतियात के तौर पर गोताखोरों को लगाया गया है, वहीं पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed