{"_id":"60f8e4b967f9300e5179236d","slug":"in-jharkhand-a-three-year-old-elephant-found-dead-in-palamu-tiger-reserve-died-after-being-separated-from-its-herd","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू बाघ रिजर्व में मृत मिला तीन वर्ष का एक हाथी, अपने झुण्ड से अलग होने के बाद हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू बाघ रिजर्व में मृत मिला तीन वर्ष का एक हाथी, अपने झुण्ड से अलग होने के बाद हुई मौत
Thu, 22 Jul 2021 08:53 AM IST
प्रियंका तिवारी
पीटीआई, मेदिनीनगर
पीटीआई, मेदिनीनगर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 22 Jul 2021 08:53 AM IST
सार
झारखंड के ‘पलामू टाइगर रिजर्व’ में एक हाथी मृत पाया गया है, जिसकी उम्र तीन साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशु प्रेमियों के लिए झारखंड से एक दुखद खबक सामने आई है। दरअसल, राज्य के ‘पलामू टाइगर रिजर्व’ में तीन वर्ष का एक हाथी मृत पाया गया है। हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मौत की पुष्टि बुधवार को हुई
‘पलामू टाइगर रिजर्व’ के उपनिदेशक कुमार आशीष ने बताया कि लगभग तीन वर्ष के एक हाथी की मौत की जानकारी मिली थी, जिसकी पुष्टि करने के लिए ‘ट्रेकर’ (वन्यजीवों पर नजर रखने वाले) सुरेश सिंह को गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के भजना जंगल भेजा गया था। उन्होंने हाथी की मौत की पुष्टि बुधवार (21 जुलाई) को की।
विज्ञापन
झुण्ड से अलग हो गया था हाथी
उन्होंने बताया कि मृत हाथी रिजर्व क्षेत्र का था, जो अपने झुण्ड से अलग हो गया था। इस हाथी के दो-दो इंच के दांत थे, जिसे निकाल कर सुरक्षित रख लिया गया है। हाथी के पेट में चोट के निशान भी थे। इस हाथी को दो दिन पहले लातेहार जिलान्तर्गत कुटकू जलाशय के पास हाथियों के एक झुण्ड में देखा गया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उपनिदेशक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके मिलने बाद ही हाथी की मौत के उचित कारण का पता चल पाएगा।
करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत
बताते चलें कि अभी बीते माह 23 जून को खबर आई थी कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई थी। धरमजयगढ़ वन मंडल के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बीएस सरोते के अनुसार छाल क्षेत्र के बनहर गांव के एक खेत में एक हाथी के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और मृत हाथी को लाया गया। सरोते ने बताया कि हाथी की मौत बोर के लिए खींचे गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई। इस संबंध में किसान मेहतर सिंह से पूछताछ भी की गई।