फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   In 5 years, Subodh Sahay's age grown by only three years

क्या कम हो रही है सुबोधकांत सहाय की उम्र?

Wed, 26 Mar 2014 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
In 5 years, Subodh Sahay's age grown by only three years

रांची से कांग्रेस उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय की उम्र बढ़ने की बजाय कम होती जा रही है। उन्होंने चुनाव नामांकन के दौरान अपनी उम्र 60 साल बताई है जबकि 2009 में उन्होंने अपनी उम्र 57 साल बताई थी।

विज्ञापन


इस हिसाब से उनकी उम्र 62 साल होनी चाहिए थी लेकिन अब उन्होंने अपनी उम्र 60 साल बता कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

इस खबर में खास बात ये है कि सुबोधकांत इस बात से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि,"ये तो अच्छी बात है कि मेरी उम्र कम हो रही है। मैं तो अभी सुबोध भैया ही बने रहना चाहता हूं।"
विज्ञापन


बीजेपी ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। इलेक्शन कमिश्नर ने इस मामले पर कहा कि जांच के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

नामांकन भरने से पहले भी सुबोधकांत सहाय विवादों में आ गए थे। उन पर आरोप लगा था खुलेआम पैसे लुटाने का।

इससे पहले सुबोधकांत सहाय 'नोट फॉर वोट' कांड से भी विवादों में आए थे। उन पर अपने भाई की सहायता का भी आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed