{"_id":"6280c46897e7ab3b6d79100c","slug":"ias-pooja-singhal-case-screws-on-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-ed-questioning-in-pooja-singhal-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Pooja Singhal case : झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से ईडी की पूछताछ, रहे हैं सीएम सोरेन के करीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Pooja Singhal case : झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से ईडी की पूछताछ, रहे हैं सीएम सोरेन के करीबी
Sun, 15 May 2022 02:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 15 May 2022 02:44 PM IST
सार
झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में केजरीवाल को पहले ही पार्टी से निकाल दिया था। भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस पूजा सिंघल को निलंबित किया जा चुका है। उसके घर से 19 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
निलंबित आईएएस पूजा सिंघल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड की गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड मुक्ति मोर्चे के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल पर शिकंजा कस दिया है। केजरीवाल से रांची स्थित ईडी के दफ्तर में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में केजरीवाल को पहले ही पार्टी से निकाल दिया था। केजरीवाल पूर्व में सीएम हेमंत सोरेन के करीबी रह चुके हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस पूजा सिंघल को निलंबित किया जा चुका है। उसके घर से 19 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद ईडी ने जांच तेज कर दी है। इसकी आंच सीएम हेमंत सोरेन के करीबी रहे रवि केजरीवाल तक पहुंच गई है। रविवार को ईडी ने रवि को तलब किया। ईडी केजरीवाल के भ्रष्ट आईएएस पूजा सिंघल से उनके रिश्तों का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
झामुमो ने दर्ज कराई थी केजरीवाल पर एफआईआर
रवि केजरीवाल के खिलाफ झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने कुछ माह पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि रवि केजरीवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
गर्मा सकती है झारखंड की सियासत
रवि केजरीवाल से ईडी की पूछताछ यदि कोई चौंकाने वाले खुलासे हुए तो झारखंड की सियासत गरमा सकती है। भाजपा केजरीवाल व सोरेन के रिश्तों का जिक्र सीएम को निशाने पर ले सकती है।
पूजा सिंघल पर भ्रष्टाचार के कई मामले
झारखंड की निलंबित खनन सचिव पूजा सिंघल पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इसके अलावा मनरेगा, कोयला ब्लॉक, खदान, खनिज विभागों में घोटाले का भी आरोप है। वह झारखंड के कई जिलों में उपायुक्त और डीएम रह चुकी है। खूंटी, चतरा, पलामू में उपायुक्त रहते हुए पूजा पर कई गंभीर आरोप लगे। हालांकि, जांच के बाद उन्हें क्लीनचिट मिल गई थी।
पूजा ने की दो शादियां
आईएएस पूजा सिंघल ने दो शादियां की हैं। उनके पहले पति राहुल पुरवार रहे, जो झारखंड कैडर के ही आईएएस अफसर हैं। 12 साल पहले पारिवारिक विवाद के चलते दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पूजा ने बिहार के बिजनेसमैन अभिषेक झा से दूसरी शादी की। अभिषेक मुजफ्फरपुर, मधुबनी का रहने वाले हैं। अभिषेक ने रांची में एक अस्पताल भी खोल रखा है।