फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM Leader Hemant Soren to take oath as 11th CM of Jharkhand today Live Updates

हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sun, 29 Dec 2019 02:33 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: योगेश साहू Updated Sun, 29 Dec 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
JMM Leader Hemant Soren to take oath as 11th CM of Jharkhand today Live Updates
मुख्यमंत्री की शपथ लेते हुए हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। मंत्रिमंडल के सहयोगी के रूप में कांग्रेस के दो और राष्ट्रीय जनता दल का एक विधायक ने भी शपथ ली।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोह गहलोत, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, डीएमके प्रमुख स्टालिन, आजेडी नेता तेजस्वी यादव, वामपंथी नेता डी राजा, सीताराम येचुरी, आप सांसद संजय सिंह, शरद यादव समेत कई नेता मौजूद रहें। हालांकि कई वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया था।



समारोह के दौरान सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कांग्रेस के दो और आरजेडी का एक विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दोनों को कांग्रेस आलाकमान की ओर से संदेश दे दिया गया था। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद का शपथ ली। 

 
शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल हुए कई बड़े नाम
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं शपथ ग्रहण को विपक्षी एकजुटता का बड़ा केन्द्र बनाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस और झामुमो को उस समय बड़ा झटका लगा जब बसपा सुप्रीमो मायावती के भी रांची का कार्यक्रम नहीं बनाए जाने की जानकारी मिली।

बता दें कि झामुमो ने कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा और 81 सदस्यीय सदन में सैंतालीस सीटों के साथ सहज बहुमत हासिल किया। झामुमो ने प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 30 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस और राजद ने क्रमश: 16 और एक सीट हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed