फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hemant Soren said Banks should provide loans to people of all classes and communities

झारखंड: हेमंत सोरेन ने कहा- बैंक सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को ऋण उपलब्ध कराएं

Thu, 24 Feb 2022 04:39 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Feb 2022 04:39 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना वायरस महामारी के काल में जब रोजगार सृजन की सभी व्यवस्थाएं लगभग बंद थी, तब कृषि ही एक ऐसा क्षेत्र था जिससे अर्थव्यवस्था को बचाया जा सका।

विज्ञापन
Hemant Soren said Banks should provide loans to people of all classes and communities
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को किसानों को ध्यान में रखते हुए कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बैंक राज्य में सभी वर्ग-सभी समुदायों के लोगों को ऋण एवं अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रीत करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में कहा कि मुझे आम जनता विशेषकर महिलाओं ने बैंकों द्वारा ऋण मुहैया नहीं कराए जाने की शिकायतें की हैं। आमजनों द्वारा बैंकों के प्रति शिकायतों से ऐसा प्रतीत होता है कि जरूरतमंदों के साथ बैंकों का रवैया उदासीन रहता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण उपलब्ध कराने के प्रति उदासीन रवैया ठीक नहीं है, कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के काल में जब रोजगार सृजन की सभी व्यवस्थाएं लगभग बंद थी, तब कृषि ही एक ऐसा क्षेत्र था जिससे अर्थव्यवस्था को बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन ने कहा कि कृषि हमेशा ग्रामीणों की ताकत रही है। खेती-कृषि कार्य को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed