फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hemant Soren Mine Lease Allotment Case, Mining Lease Issue Reached In Election Commission Of India

मुश्किल में फंस सकते हैं झारखंड के सीएम: चुनाव आयोग पहुंचा खदान लीज आवंटन मामला, जानें क्या है आरोप

Sun, 17 Apr 2022 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Apr 2022 10:40 AM IST
सार

झारखंड का खदान लीज आवंटन मामला भारत निर्वाचन आयोग पहुंच चुका है। वहीं भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को तलब करते हुए लीज आवंटन से संबंधित दस्तावेज को प्रमाणीकरण करने को कहा है कि उक्त दस्तावेज सही हैं या नहीं।

विज्ञापन
Hemant Soren Mine Lease Allotment Case, Mining Lease Issue Reached In Election Commission Of India
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : social media

विस्तार

पत्थर खदान लीज मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भाई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानाकारी के अनुसार यह मामला अब भारत निर्वाचन आयोग पहुंच चुका है। वहीं भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को तलब करते हुए लीज आवंटन से संबंधित दस्तावेज को प्रमाणीकरण करने को कहा है कि उक्त दस्तावेज सही हैं या नहीं।

विज्ञापन


क्या है आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने पिछले दिनों एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन पर मुख्यमंत्री रहते अपने नाम से पत्थर खदान लीज लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा के कुछ नेताओं ने इस मामले की शिकायत राज्यपाल  बैस से की। इसके बाद राज्यपाल में अनुच्छेद 192 के तहत दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई को लेकर भारत निर्वाचन आयोग से मंतव्य मांगी थी। इसके बाद ही भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव से दस्तावेज की जांच करने के लिए कहा। बता दें कि इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर हुई है, जिसकी हाल ही में हुई सुनवाई में न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed