फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hazaribagh water man earned praise from PM Modi on his efforts towards water conservation

मन की बात: हजारीबाग के इस 'जलपुरुष' को पीएम मोदी से मिली सराहना

Mon, 01 Jul 2019 10:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 01 Jul 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Hazaribagh water man earned praise from PM Modi on his efforts towards water conservation
मन की बात में बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

30 साल के दिलीप कुमार रविदास हजारीबाग के कटकमसांडी ब्लॉक की लुपुंग पंचायत के मुखिया हैं। उन्हें अपने कानों पर उस समय बिलकुल विश्वास नहीं हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में उनके नाम का जिक्र किया। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अपनी पहली मन की बात में उन्होंने जल संरक्षण पर जोर दिया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण में योगदान देने को लेकर कुछ लोगों के प्रयासों की सराहना की जिसमें रविदास भी शामिल हैं। मन की बात कार्यक्रम के बाद रविदास ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री का 22 जून को एक पत्र मिला था। जिसमें मोदी ने उनकी पंचायत में जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, 'जब मैंने रविवार को पीएम का कार्यक्रम सुना तो मैं अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पाया।'
विज्ञापन


रविदास ने अपनी पहल के बारे में बताते हुए कहा, 'हर तरफ बढ़ती पानी की किल्लत के कारण मैंने शॉकपिट (पनसोखा) परियोजना की शुरुआत की। यह गड्ढे बनाकर जमीन में व्यवस्थित रूप से अपशिष्ट जल को प्रवाहित करने की एक सरल प्रक्रिया है। इससे कई तरह की समस्याएं जैसे जल जमाव से निजात मिलती है। हमारी पंचायत में लोगों ने धीरे-धीरे इस विचार को अपनाना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि उनके पास शॉकपिट का विचार कहां से आया तो रविदास ने कहा, 'टीवी पर एक कार्यक्रम देखते हुए इसने मुझे प्रभावित किया। जिसमें बताया गया कि शॉकपिट भूजल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें बहुत कम निवेश की जरूरत पड़ती है। इसके बाद मैंने ग्राम सभा की बैठकों में इसे लेकर जागरूकता फैलाना शुरू कर दिया।' 

युवा मुखिया ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने 50 शॉकपिट बनाए हैं। 15 चापानल  के सामने शॉकपिट बनाया गया। इसमें मुखिया मद से राशि खर्च की गयी। इन 15 शॉकपिट में जब चापानल में नहाने, कपड़ा धोने के बाद बर्बाद होनेवाले पानी पहुंचने लगा तो गांववालों को लाकर दिखाया गया कि इस तरह इस चापानल का पानी बर्बाद होने से बच रहा है। शॉकपिट बनने से भीषण गर्मी में भी चापानल से पानी निकल रहा है।

प्रधानमंत्री द्वारा पीठ थपथपाने से उत्साहित गांव ने सोमवार से और शॉकपिट बनाने का निर्णय लिया है। रविदास ने कहा, 'हमने फैसला लिया है कि हम स्कूल, बाजार क्षेत्र, हैंडपंप पर भी शॉकपिट का निर्माण करेंगे। प्रधानमंत्री की सराहना ने पूरे गांव को प्रेरित किया है।' 


वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का कहना है कि सात जुलाई से राज्य सरकार जल संरक्षण को लेकर बड़े पैमाने पर एक मुहिम की शुरुआत करेगी। जिसमें लोगों से इस अभियान में बहुत बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed