फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hazaribagh-ktm-showroom-service-center-fire-80-lakh-loss

झारखंड: हजारीबाग में शटर बंद होते ही बेसमेंट में लगी आग, केटीएम सर्विस सेंटर की बाइकें और पार्ट्स जलकर राख

Sun, 11 Oct 2026 10:13 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Oct 2026 10:13 PM IST
सार

हजारीबाग के हुरहुरू स्थित केटीएम शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ। 10 अक्तूबर की देर रात लगी आग में कई पुरानी मोटरसाइकिलें, बैटरी स्कूटी और महंगे वाहन पार्ट्स जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
hazaribagh-ktm-showroom-service-center-fire-80-lakh-loss
आग। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारीबाग के बड़ाबाजार टीओपी क्षेत्र के हुरहुरू स्थित केटीएम शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से अनुमानित 80 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। बिजली के शॉर्ट सर्किट से 10 अक्तूबर की देर रात लगी इस आग ने सर्विस सेंटर में रखीं कई पुरानी मोटरसाइकिलें, बैटरी स्कूटी और वाहनों के महंगे पार्ट्स पूरी तरह जलाकर नष्ट कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


शटर बंद होने के कारण फैला धुआं
यह हादसा केटीएम शोरूम के बेसमेंट में संचालित सर्विस सेंटर में हुआ। कर्मचारियों ने रात नौ बजे के आसपास शोरूम बंद करके सर्विस सेंटर का मुख्य शटर गिरा दिया था। इसी दौरान बेसमेंट के भीतर अचानक आग लग गई। शटर की दरारों से भारी मात्रा में धुआं बाहर निकलते देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शोरूम संचालक बैद्यनाथ महतो को दी। इसके बाद संजय सिंह ने घटना के संबंध में अग्निशमन विभाग को रात 9:46 बजे सूचना दी।
विज्ञापन


दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
अग्निशमन विभाग को सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां बारी-बारी से घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन दल के समय पर पहुंचने के कारण आग अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्सों या आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी और बेसमेंट स्थित सर्विस सेंटर तक ही सीमित रही। हालांकि तब तक वहां सर्विसिंग के लिए रखीं अधिकांश मोटरसाइकिलें जल चुकी थीं। शोरूम संचालक के अनुसार इस आगजनी में कुल क्षति का सटीक आकलन जारी है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 80 लाख रुपये की सामग्री जलकर खाक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: ‘आंदोलन का अधिकार है, अराजकता का नहीं’, एसआईआर प्रदर्शन पर चिराग पासवान का बयान

बिना फायर एनओसी के चल रहा था सेंटर
फायर स्टेशन प्रभारी शैलेंद्र किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस शोरूम के पास दमकल विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर सेफ्टी एनओसी) मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए वहां केवल एक अग्निशामक सिलिंडर रखा गया था, जो सुरक्षा मानकों के दृष्टिकोण से बिल्कुल संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्विस सेंटर में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री, पेट्रोलियम पदार्थ, बड़ी संख्या में केटीएम बाइक और कई बैटरी वाली स्कूटी खड़ी थीं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed