Jharkhand: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन तमंचे बरामद; जंगल की घेराबंदी के साथ तलाशी अभियान जारी
Jharkhand: झारखंड के चतरा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन तमंचे बरामद हुए हैं। वहीं, वन क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने की जवाबी कार्रवाई
चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षाबल जिले के कुंडा के अंगारा जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्यों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की।
वन क्षेत्र की घेराबंदी की गई: पुलिस अधीक्षक
मुठभेड़ राजधानी रांची से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। टीएसपीसी प्रतिबंधिति भाकपा (माओवादी) से टूटा हुआ गुट है। एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशेष जगुआर के जवानों की संयुक्त टीम के द्वारा चलाया जा रहा था। टीएसपीसी के सदस्य भागने में कामयाब रहे। अधिकारी ने कहा, वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। अभियान जारी है। मौके से तीन तमंचे बरामद किए गए हैं।