{"_id":"6284193a697735315209a1d0","slug":"governor-bais-returned-another-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: एक और विधेयक लौटाकर राज्यपाल बैस ने हेमंत सरकार को दिया झटका, विधानसभा से दोबारा होंगे पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: एक और विधेयक लौटाकर राज्यपाल बैस ने हेमंत सरकार को दिया झटका, विधानसभा से दोबारा होंगे पारित
Wed, 18 May 2022 03:22 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 May 2022 03:22 AM IST
सार
राज्यपाल ने विधेयक को इस आपत्ति के साथ वापस भेजा है कि इसके हिन्दी और अंग्रेजी संस्करण में पाई गई विसंगतियों को सुधारकर विधेयक पुनः मुद्रण के पश्चात विधानसभा द्वारा फिर से पारित कराकर उनकी सहमति प्राप्त करने के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : ani
विस्तार
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड विधानसभा से पारित एक और विधेयक वापस लौट दिया। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड विधानसभा द्वारा मार्च में संपन्न बजट सत्र में पारित झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, 2022 को वापस लौटा दिया। इस विधेयक के हिन्दी और अंग्रेजी संस्करण में अंतर होने के कारण इसे राज्य सरकार को वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने विधेयक को इस आपत्ति के साथ वापस भेजा है कि इसके हिन्दी और अंग्रेजी संस्करण में पाई गई विसंगतियों को सुधारकर विधेयक पुनः मुद्रण के पश्चात विधानसभा द्वारा फिर से पारित कराकर उनकी सहमति प्राप्त करने के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
इस विधेयक के खिलाफ राज्य के व्यापारिक संगठन पहले ही आंदोलित थे लिहाजा उन्होंने राजभवन से राज्य सरकार को विधेयक वापस किये जाने के बाद फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। राजभवन के प्रवक्ता ने विधेयक को राज्य सरकार को लौटाए जाने की जानकारी मंगलवार शाम को दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी राज्यपाल रमेश बैस द्वारा कई विधेयकों को हिन्दी और अंग्रेजी संस्करण में भिन्नता पाए जाने के कारण राज्य सरकार को वापस भेजा जा चुका है।