फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   goons looted 39 lakh rupees from branch of Indian Bank in bokaro

Jharkhand: लुटेरों ने दिन दहाड़े इंडियन बैंक में की 39 लाख की लूट, जांच में जुटी बोकारो पुलिस

Wed, 29 Jun 2022 10:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 29 Jun 2022 10:46 PM IST
सार

 झारखंड के बोकारो में चास पुलिस स्टेशन अंतर्गत एनएच 23 पर स्थित इंडियन बैंक की जोधाडीह शाखा में अपराधिय़ों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। एसपी बोकारों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
goons looted 39 lakh rupees from branch of Indian Bank in bokaro
बैंक में लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में दिन दहाड़े लुटेरों ने एक बैंक को निशाना बनाया है। झारखंड के बोकारो में चास पुलिस स्टेशन अंतर्गत एनएच 23 पर स्थित इंडियन बैंक की जोधाडीह शाखा में अपराधिय़ों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। एसपी बोकारों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुटेरे बैंक से दिनदहाड़े 39 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


एसपी बोकारो के मुताबिक, बुधवार को 5-6 लुटेरे हथियारों के साथ बैंक में घुसे थे। घुसते ही उन्होंने बैंक के पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी बोकारो ने बताया कि आरोपियों में से कुछ लोग नकाबपोश थे। आरोपी तकरीबन 39 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


एसपी बोकारो ने बताया कि जानकारी होते ही आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि जब गार्ड ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे बन्दूक की बट से मारा। घायल गार्ड का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लुटेरों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने कहा कि लुटेरों ने लूट को अंजाम देने के लिए स्थानीय अपराधियों की मदद ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed