{"_id":"98001018-b7d5-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"fraud-in-job-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पहुंचा जेल
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क।
Updated Wed, 08 May 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में रहने वाले कर्मराज कुमार और उनकी बेटी प्रमिला ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कुटे के अली इमाम से 2 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए।
विज्ञापन
इस संबंध में अली ने गोंदा थाना में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गोंदा पुलिस ने प्रमिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गोंदा के थानेदार राजकपूर ने बताया कि दो साल पहले अली अपने एक दोस्त के सहारे कर्मराज से मिला था। दोस्त ने ही बताया था कि कर्मराज रेलवे में नौकरी दिलाता है। अली ने नौकरी की बात की और सारा पैसा एडवांस में दे दिया।
विज्ञापन
पैसा लेने के बाद अली को लेकर कर्मराज कोलकाता चला गया। वहां उसे जाली ज्वाइंनिंग लेटर भी दिया। अली ने ट्रेनिंग की बात की तो कर्मराज ने कहा कि बाहर करा देगा, नहीं तो यूनियन के लोग हल्ला करेंगे।
विज्ञापन
कुछ दिन वहां रहने के बाद वे रांची लौट आए। काफी दिन हो जाने के बाद अली की नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी की आशंका हुई। अली ने कई बार पैसे की मांग की पर कर्मराज ने लौटाने से मना कर दिया।
बीआईटी मेसरा का रिटायर्ड प्रोफेसर है कर्मराज, कई और को भी ठगा गोंदा के थानेदार ने बताया कि कर्मराज बीआईटी, मेसरा का रिटायर्ड प्रोफेसर है। नौकरी छोड़ने के बाद से ही वो लोगों के साथ ठगी करने लगा। ठगी करने के लिए वो अपनी बेटी प्रमिला का उपयोग करता था।
प्रमिला भी एक स्कूल की टीचर है। प्रमिला ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने कई और लोगों के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। कुछ लोगों को उन्होंने पैसा भी लौटाया है। पुलिस ने घर में छापामारी की तो कर्मराज फरार था।