Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four workers from Gumla trapped in under construction tunnel of Telangana

Jharkhand: तेलंगाना के टनल में फंसे आठ श्रमिकों में गुमला के चार; सीएम हेमंत ने रेवंत रेड्डी से की बात

Sun, 23 Feb 2025 01:40 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four workers from Gumla trapped in under construction tunnel of Telangana
टनल में फंसे आठ मजदूर। - फोटो : पीटीआई

तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ व्यक्ति अंदर फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। टनल में फंसे हुए आठ श्रमिकों में से चार झारखंड के बताए जा रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रमिकों के सुरक्षित होने की कामना की है। साथ ही  श्रमिकों के रेस्क्यू को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से तेलंगाना प्रशासन से निकट संपर्क स्थापित करने और हर संभव मदद के लिए कहा है। साथ ही सीएम सोरेन ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से भी श्रमिकों के सुरक्षित रेस्क्यू हेतु आग्रह किया है। 

विज्ञापन


झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस बाबत विज्ञप्ति भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद श्रमिकों के संबंध में पुख्ता जानकारी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से श्रमिकों की सुरक्षित रेस्क्यू हेतु आग्रह किया है।  
विज्ञापन


इसमें यह भी बताया गया है कि राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा तेलंगाना सरकार से संपर्क कर श्रमिकों की कुशलता को लेकर जानकारी प्राप्त की जा रही है। श्रम विभाग द्वारा गुमला के श्रमिकों से संबंधित पारिवारिक जानकारी रविवार को प्राप्त की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 फरवरी की सुबह डोमलपेंटा इलाके में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC ) टनल का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में आठ लोग टनल के अंदर फंस गए। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फंसे हुए लोगों में से दो व्यक्ति इंजीनियर और दो ऑपरेटर हैं। चार अन्य मजदूर हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरंग में ताजा हवा पहुंचाई जा रही है। फिलहाल एनडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

एनडीआरएफ और सेना चला रही बचाव अभियान
एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों ने बचाव अभियान जारी रखा है। ताजा अपडेट के मुताबिक,  डोमलपेंटा के पास श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (एसएलबीसी) सुरंग के ढह जाने के बाद  एनडीआरएफ कर्मी और अन्य बचाव दलोंउसमें घुसे।  भारतीय सेना के इंजीनियर टास्क फोर्स (ईटीएफ) को भी चल रहे बचाव अभियान में सहायता के लिए लगाया गया है।

 राहुल गांधी ने तेलंगाना में सुरंग की छत ढहने की घटना पर चिंता व्यक्त की 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना को लेकर दुख जाहिर किया है। एक्स पर एक पोस्ट मेंउन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि राज्य सरकार बचाव टीमों के साथ फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

पीएम मोदी ने ली जानकारी
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी पूरी तरह से नजर है। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से फोन पर घटना को लेकर जानकारी ली। साथ ही चल रहे बचाव अभियान के लिए केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।



 
 केंद्रीय मंत्री ने दुर्घटना पर चिंता जताई
दुर्घटना पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटना के कारणों की जानकारी ली और अधिकारियों से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने को कहा। उनके कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने अधिकारियों से घायलों (यदि कोई हो) को उपचार मुहैया कराने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग फंसे हुए हैं। राज्य सरकार उन सभी लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। भारत सरकार की ओर से हम सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। एनडीआरएफ की टीमें पहले से ही वहां मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed