फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four robbers of inter-state gang arrested in Patna

Jharkhand: अंतरराज्यीय गिरोह के चार लुटेरे पटना में गिरफ्तार, जमशेदपुर की बैंक डकैती में थे शामिल

Thu, 20 Oct 2022 06:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी सिंहभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी सिंहभूम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 20 Oct 2022 06:42 PM IST
सार

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस अंतरराज्यीय  गिरोह का सरगना पटना की बेउर जेल में बंद है। पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस ने अदालत से उसके खिलाफ पेशी वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। जिससे कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा सके।
 

विज्ञापन
Four robbers of inter-state gang arrested in Patna
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 झारखंड के जमशेदपुर की एक सरकारी बैंक की शाखा से लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पटना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी सूचना दी। गौरतलब है कि अगस्त माह में उलीडीह में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से इस गिरोह के लोगों ने 1.50 करोड़ रुपये की नकदी और सोना लूट लिया था।  

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को इस गिरफ्तारी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी मंगलवार को नेपाल भागने की जुगत में थे। इसी दौरान चारों को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस अंतरराज्यीय  गिरोह का सरगना पटना की बेउर जेल में बंद है। पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस ने अदालत से उसके खिलाफ पेशी वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। जिससे कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 गिरोह ने 18 अगस्त को बैंक ऑफ इंडिया की उलीडीह शाखा से 33.68 लाख रुपये नकद और 1.12 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के लगभग 2.325 किलोग्राम सोने के आभूषणों के 41 सीलबंद पैकेट लूट लिए थे। एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा गिरोह के सदस्यों ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके के एक नामी जौहरी से 32 लाख रुपये भी लूटे थे।

एसएसपी कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (सदर) के. विजय शंकर के नेतृत्व में विशेष पुलिस दल का गठन किया गया था जिसे मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरोह बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में बैंक लूट के कई मामलों में शामिल रहा है।


पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी गिरफ्तार
इस बीच पलामू जिले में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। संगठन के एक सब-जोनल कमांडर की पहचान राम प्रसाद यादव उर्फ प्रसाद जी के रूप में की गई है, जिसे राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर छतरपुर थाना अंतर्गत उनके गांव बगिया से पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed