{"_id":"6584059212fdf5ca94057d7b","slug":"four-person-died-due-to-suffocation-in-sirsi-village-jharkhand-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाया कोयला, दम घुटने से गई चार युवकों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाया कोयला, दम घुटने से गई चार युवकों की जान
Thu, 21 Dec 2023 03:00 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 21 Dec 2023 03:00 PM IST
सार
सभी युवक बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे और सिरसी में कम्यूटर का कोर्स कर रहे थे। बुधवार को चारों ठंड से बचने के लिए अपने किराए के कमरे में कोयला जलाया था। चारों की मौत दम घुटने के कारण हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के सिरसी गांव में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, ठंड से बचने के लिए इनलोगों ने अपने कमरे के अंदर कोयला जलाया था, जिस वजह से ये हादसा हो गया। मरने वालों की पहचान 20 वर्षीय राहुल कुमार, 21 वर्षीय अखिलेश कुमार, 20 वर्षीय प्रिंस कुमार और 19 वर्षीय अरमान अली के तौर पर की गई है।
ये सभी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे और सिरसी में कम्यूटर का कोर्स कर रहे थे। पिछले दस दिनों से हजारीबाग समेत कई जिलों में शीत लहर चल रही है, जिस वजह से बुधवार को चारों ने ठंड से बचने के लिए अपने किराए के कमरे में कोयला जलाया था। रात में दम घुटने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि चारों युवक ने जब गुरुवार की सुबह कोई जवाब नहीं दिया, तब स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ा। चारों युवक घर के अंदर मृत पाए गए, उनके शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चारों युवकों के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।