{"_id":"617085206cd4335f37434b90","slug":"four-criminals-arrested-in-jharkhand-with-arms-and-ammunition","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गोला-बारूद के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गोला-बारूद के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
Thu, 21 Oct 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, हजारीबाग
पीटीआई, हजारीबाग
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:38 AM IST
सार
हजारीबाग जिले में पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से आठ एमएम की दो राइफल और 10 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले के कैनरी हिल्स इलाके से पुलिस ने चार खतरनाक अपराधियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि हमने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की, इस दौरान पुलिस की एक टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर लोकप्रिय पर्यटन स्थल को घेर लिया और सोमवार की देर रात इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
चौथे ने आगे बताया कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह है, जिसके सदस्य 22-27 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। ये बिहार के पटना और नालंदा जिलों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस समूह के तीन अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। उनकी पहचान कर ली गई है और उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से आठ एमएम की दो राइफल और 10 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है। अपराधियों ने कबूल किया है कि वे पटना के कंकड़बाग कॉलोनी में एक प्रमुख आभूषण की दुकान में हुई लूट की वारदात में शामिल थे। चारों को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं अन्य अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई जारी है।