{"_id":"63555b53969cea50ec4fb0c7","slug":"four-arrested-in-purulia-for-kidnapping-ayurveda-practitioner-from-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: आयुर्वेद चिकित्सक का अपहरण करने के आरोप में चार गिरफ्तार, परिजनों से मांगी थी नौ लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: आयुर्वेद चिकित्सक का अपहरण करने के आरोप में चार गिरफ्तार, परिजनों से मांगी थी नौ लाख की फिरौती
Sun, 23 Oct 2022 08:48 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:48 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी आयुर्वेद चिकित्सक को एक ग्रामीण के इलाज के बहाने शुक्रवार को पुरुलिया लेकर आए। बाद में चिकित्सक के परिजनों को आरोपियों का फोन आया और उनसे फिरौती के रूीप में नौ लाख की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुर्वेद चिकित्सक के अपहरण के मामले में झारखंड पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से गिरप्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मुकुंदपुर के एक घर से छुड़ाया गया आयुर्वेद चिकित्सक
उन्होंने बताया, पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के रहने वाले टुंपू बेसरा को भी पुरुलिया के जॉयपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के एक घर से छुड़ाया गया है।
विज्ञापन
परिजनों से मांगी थी नौ लाख रुपये की फिरौती
पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी आयुर्वेद चिकित्सक को एक ग्रामीण के इलाज के बहाने शुक्रवार को पुरुलिया लेकर आए। बाद में चिकित्सक के परिजनों को आरोपियों का फोन आया और उनसे फिरौती के रूीप में नौ लाख की मांग की।
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान
पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुरुलिया में एक घर में छापेमारी गई और बेसरा को बचा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यारोपी चित्तरंजन महतो को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यारोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने अगस्त में ओडिशा के बारीपडा के दो लोगों का भी अपहरण किया था और उनके परिवार से साढ़े सात लाख रुपये की उगाही की थी। उन्होंने बताया कि महतों के खिलाफ पुरुलिया और जमशेदपुर में चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।