फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Former CM Babulal Marandi CoronaVirus Covid 19 Positive News: former jharkhand chief minister babulal marandi is corona positive jharkhand corona cases

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना संक्रमित, दुमका दौरा हुआ स्थगित

Sat, 26 Sep 2020 11:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 26 Sep 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Former CM Babulal Marandi CoronaVirus Covid 19 Positive News: former jharkhand chief minister babulal marandi is corona positive jharkhand corona cases
झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी कोविड 19 पॉजिटिव - फोटो : Facebook

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। झारखंड से बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शुरुआती लक्षणों की जांच कराने पर उनका कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी की प्रार्थना और आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा और एक बार फिर जनसेवा में जुट जाऊंगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि आप सभी अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद यूं ही बना रहे। हाल ही में पू्र्व मुख्यमंत्री मरांडी दिल्ली से वापस लौटे हैं। 

राज्य के बीजेपी प्रवक्ता सरोज सिंह ने बताया कि शनिवार को बाबूलाल मरांडी का दुमका के लिए चार दिन का दौरा था। हालांकि इस दौरे को अब रद्द कर दिया गया है और बाबूलाल मरांडी को उन्हीं के घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed