{"_id":"629da7b4165b254dba02720d","slug":"former-cpi-sub-zonal-commander-bhanu-singh-kharwar-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: नक्सलियों का पूर्व सबजोनल कमांडर प्रेमिका संग गिरफ्तार, एके-47 समेत कई हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: नक्सलियों का पूर्व सबजोनल कमांडर प्रेमिका संग गिरफ्तार, एके-47 समेत कई हथियार बरामद
Mon, 06 Jun 2022 12:37 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, गढ़वा
पीटीआई, गढ़वा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:37 PM IST
सार
पुलिस ने नक्सलियों के पास से एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 20 राउंड गोला-बारूद, एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गढ़वा जिले के जंगल से रविवार को नक्सलियों के पूर्व सब-जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने कहा कि पूर्व सब- जोनल कमांडर भानु सिंह खरवार की आवाजाही की सूचना के बाद एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया था। एसपी ने रविवार को कहा कि खरवार और उसके प्रेमी ने पुलिस टीम को आते देख भागने का असफल प्रयास किया, लेकिन पकड़े गए।
विज्ञापन
दोनों के पास से कई हथियार बरामद
पुलिस ने उनके पास से एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 20 राउंड गोला-बारूद, एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी ने कहा कि खरवार ने अक्टूबर 2016 में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन
2020 में जेल से बाहर आने के बाद ग्रामीणों को आतंकित करना शुरू कर दिया था
2020 में जेल से बाहर आने के बाद, उसने फिर से ग्रामीणों को आतंकित करना शुरू कर दिया और 2021 में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने कहा कि डेढ़ महीने के बाद अपनी रिहाई के बाद, खरवार ने संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं की भर्ती शुरू कर दी थी और ठेकेदारों से फिरौती वसूलने और रांका, रामकांडा और चीनिया में निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों को आतंकित करने में लगे हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ करीब 10 नक्सल संबंधी और आपराधिक मामले लंबित हैं।
विज्ञापन