फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Former CM Champai Soren will conduct Hal Chalao-rupa rupo programme on the disputed land of Nagdi today

Jharkhand News: चंपई सोरेन ‘हल चलाओ रूपा रूपो’ कार्यक्रम से पहले नजरबंद, नगड़ी में बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 24 Aug 2025 10:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Aug 2025 10:18 AM IST
सार

Jharkhand: 'हल चलाओ, रूपा रूपो` कार्यक्रम करने वाले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को कार्यक्रम से पहले ही प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

विज्ञापन
Former CM Champai Soren will conduct Hal Chalao-rupa rupo programme on the disputed land of Nagdi today
चंपाई सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगड़ी स्थित रिम्स-2 की विवादित भूमि को लेकर तनाव लगातार गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी नेता चंपई सोरेन रविवार को सुबह 11:30 बजे नगड़ी की इसी जमीन पर “हल चलाओ, रूपा रूपो” कार्यक्रम करने वाले थे। लेकिन कार्यक्रम से पहले ही प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर दिया।

विज्ञापन

प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पिठौरिया चौक पर बैरिकेडिंग की गई है और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। आने-जाने वालों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

इस भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। सरकार ने यहां रिम्स-2 निर्माण का प्रस्ताव दिया है, लेकिन आदिवासी संगठनों का दावा है कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसे वे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। संगठनों का कहना है कि सरकार आदिवासी हक़ों और परंपराओं की अनदेखी करते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। चंपई सोरेन के आह्वान पर कई आदिवासी संगठन इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। उनका कहना है कि यह केवल जमीन का मुद्दा नहीं है, बल्कि अस्तित्व और अस्मिता की लड़ाई है। इस आंदोलन के ज़रिए वे अपनी एकजुटता और विरोध को मजबूती से दर्ज कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अजरबैजान से रांची लाया गया कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, रामगढ़ की अदालत में पेश करेगी एटीएस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चंपई सोरेन को कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए नजरबंद किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अव्यवस्था फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच, चंपई सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आदिवासियों के आंदोलन का समर्थन करने पर उन्हें नजरबंद करना अलोकतांत्रिक है।

इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति को भी गरमा दिया है। एक ओर आदिवासी नेता और संगठन सरकार पर हक़ों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं, वहीं सरकार का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष भी इस विवाद को बड़ा मुद्दा बनाकर सरकार पर निशाना साधने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed