{"_id":"7ebcd53497dcd6712a39523eb5466387","slug":"football-team-of-jhaarkhand-got-3-rank-in-tornament","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड की लड़कियों ने स्पेन में दिखाया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड की लड़कियों ने स्पेन में दिखाया कमाल
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की अंडर 14 महिला फुटबॉल टीम ने स्पेन में कमाल दिखाते हुए गास्तिज कप महिला फुटबॉल में तीसरा स्थान हासिल किया है।
18 सदस्यीय टीम ने टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेले इसमें टीम ने दो मैच जीते, दो हारे, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इनका फाइनल मैच 13 जुलाई को खेला गया था।
इससे पहले इस टीम ने स्पेन के सबसे बड़े टूर्नामेंट डोनोस्टी टूर्नामेट में भी भाग लिया था। डोनोस्टी कप फुटबॉल टूर्नामेंट स्पेन का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसमें विश्व के विभिन्न देशों की 400 से अधिक टीमें हिस्सा लेती हैं। इस टूर्नामेंट में स्पेन की टीम सांता तेरेसा के हाथों झारखंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
वापस लौटीं झारखंड
महिला खिलाड़ी अपने राज्य लौट चुकी हैं और झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम की हर महिला सदस्य को 21-21 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने आने वाले 6 महीनों में एक स्टेडियम बनाने की बात भी कही है।
ये है टीम
शारदा कुमारी, चंदा कुमारी, मीना कुमारी, सोनी कुमारी, सुनिता कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुषमा कुमारी, रेणु कुमारी, आशा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कुसुम कुमारी, पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी, रिंकी कुमारी, नीता कुमारी, शिवानी टोप्पो और मनीषा तिर्की।