फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   fodder scam: lalu yadav complaints for feeling cold in jail then judge says play tabla

लालू की शिकायत जेल में ठंड लगती है, जज की सलाह- तबला बजाइए

Fri, 05 Jan 2018 09:18 AM IST
एजेंसी, रांची
एजेंसी, रांची Updated Fri, 05 Jan 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
fodder scam: lalu yadav complaints for feeling cold in jail then judge says play tabla

बहुचर्चित चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुरुवार को रांची कोर्ट में पेश हुए। 950 करोड़ रुपये के घोटाले की सुनवाई के दौरान लालू यादव ने कोर्ट में अपना अनोखा अंदाज फिर अपनाते हुए जज से कहा कि उन्हें जेल में ठंड लगती है। इस पर जज ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि तबला बजाया करिए ठंड दूर भाग जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले दोषी ठहराने का फैसला देने वाले सीबीआई जज शिवपाल सिंह ने कहा कि राजद प्रमुख के समर्थकों ने उन्हें फोन किया। सीबीआई जज ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें फोन करने वाले कौन लोग थे। जज ने सुनवाई के दौरान कहा कि वे शुक्रवार को यह फैसला करेंगे कि इस मामले में लालू समेत दोषी 16 लोगों को सजा का एलान वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया जाएगा या फिर अदालत कक्ष में।
विज्ञापन


इस पर लालू ने कहा कि वे अदालत में सजा सुनाए जाने के पक्ष में हैं और आश्वासन देते हैं कि इस दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक नारेबाजी नहीं करेंगे। जज ने लालू से कहा कि उन्होंने उनके सारे रिकॉर्ड का अध्ययन कर लिया है और उन्हें यकीन है कि अगर सतर्कता विभाग चौकस रहता तो यह घोटाला होता ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू पर फैसला आज
रांची। विशेष सीबीआई जज चारा घोटाले में लालू समेत 16 दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाएंगे। बृहस्पतिवार को सजा पर बहस हुई। सीबीआई के वकील ने सभी दोषियों को अधिकतम सजा दिए जाने का अनुरोध किया। जबकि लालू ने कहा कि उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए कम से कम सजा दी जाए। मालूम हो कि चारा घोटाले का यह मामला देवघर ट्रेजरी से 1990-94 के बीच 84.5 लाख रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है। इस मामले में 16 आरोपियों को 23 दिसंबर को कोर्ट ने दोषी ठहराया था, जबकि  बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा समेत छह को बरी कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed