फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   first woman bankin dhanbad

पहले महिला बैंक में सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी

Thu, 13 Jun 2013 04:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
first woman bankin dhanbad

धनबाद में खुल रहे पहले महिला बैंक में सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी। अभी तक इस बात पर विचार हो रहा था कि शायद सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मियों के लिए पुरुषों को नियुक्त किया जाए।

विज्ञापन


एक साथ 14 जगहों पर होगा उद्घाटन

यह बैंक 14 जून को हीरापुर में खोला जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि बैंक की चेयरमैन विजय लक्ष्मी अय्यर बैंक का ऑन लाइन उद्धाटन करेंगी। यह उद्धाटन एक साथ 14 जोन के बैंकों में होगा।
विज्ञापन


बैंक में चार महिलाकर्मी, दो पदाधिकारी और सहायक लिपिक होंगी। कर्मी की भी प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। फिलवक्त पार्क मार्केट शाखा को ही महिला बैंक में परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक एस पलनिवेल व उप आंचलिक प्रबंधक डीके मेहर ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण का एक प्रयास है।

बजट सत्र में ही महिला बैंक खोलने संबंधी प्रपोजल बैंक को मिला था। उसी प्रपोजल पर यह काम किया जा रहा है। बैंक में महिला ग्राहकों को प्राथमिकता दी जायेगी।

एजुकेशन लोन व एमएमइ लोन में महिलाओं को एक प्रतिशत की छूट मिलेगी।

छह और ब्रांच खोले जायेंगे
बैंक ऑफ इंडिया के छह ब्रांच चालू वित्तीय वर्ष में खोले जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed