{"_id":"00caecb4-b266-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"first-tormented-wife-then-cut-vein-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बीवी को सताया फिर थाने में काटी नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बीवी को सताया फिर थाने में काटी नस
जमशेदपुर/एजेंसी
Updated Wed, 01 May 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के जमशेदपुर के मानगो थाने में बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब बीवी की प्रताड़ना के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने थाने में ही अपनी कलाई की नस काट ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जमशेदपुर के हिलव्यू कॉलोनी निवासी राजीव राय को मंगलवार रात पुलिस पत्नी की कथित प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर लाई थी।
इसके बाद बुधवार सुबह जब उसकी बीवी और मां थाने में पहुंचीं तो राजीव ने आत्महत्या के मकसद से अपनी कलाई की नस काट ली।
फिलहाल राजीव को जख्मी हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है।