{"_id":"5a2ba2714f1c1bc9678c0c63","slug":"fire-in-two-wheeler-showroom-worth-crore-in-jamshedpur-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जल गया शोरूम, 1 करोड़ रुपये कीमत की गाड़ियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जल गया शोरूम, 1 करोड़ रुपये कीमत की गाड़ियां जलकर राख
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
जमशेदपुर के दोपहिया शोरूम में लगी आग
जमशेदपुर में एक गाड़ी के शोरूम में लगी भीषण आग में करीब 50 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। जिसमें करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान का आंकलन किया गया है। आग लगने की घटना शनिवार सुबह-सुबह की है। दमकल विभाग ने करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
झारखंड के जमशेदपुर में मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर एक पर स्थित दोपहिया वाहनों का शोरूम एमबीडी सुजुकी दुर्घटना का शिकार हो गया। खबरों के मुताबिक इस शोरूम में सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। देखते ही देखते पूरा शोरूम आग की लपटों से धू-धू कर जलने लगा।
शोरूम में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग की घटना में शोरूम में मौजूद करीब 50 नए दोपहिया गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। शोरूम के मालिक गौरीशंकर गौड़ मुताबिक इस दुर्घटना की वजह से करीब एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आग लगने से जानकारी मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए करीब 3 घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।